मध्यप्रदेश : देर रात आशिक ने युवती को बुलाया घर से बाहर, विवाद हुआ तो केरोसिन डाल जलाया जिंदा

By: Ankur Wed, 07 July 2021 7:24:02

मध्यप्रदेश : देर रात आशिक ने युवती को बुलाया घर से बाहर, विवाद हुआ तो केरोसिन डाल जलाया जिंदा

मध्यप्रदेश के रीवा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक सिरफिरे आशिक का कोहराम देखने को मिला। यहां देर रात आशिक ने युवती को घर से बाहर बुलाया और किसी बात पर विवाद हुआ तो केरोसिन डाल उसे जिंदा जला दिया। वती गंभीर रूप से झुलस गई है। पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 1 जुलाई की रात 1 बजे की है। परिजनों ने 2 दिन बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच चल रही है।

दरअसल, रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र देवरी गांव में सिरफिरे प्रेमी आनंद पटेल के बुलाने पर उसकी 25 वर्षीय प्रेमिका घर से 100 मीटर दूर रात 1 बजे मिलने गई थी। जहां आनंद पटेल युवती के साथ विवाद करने लगा। एएसपी शिव कुमार वर्मा के मुताबिक, आनंद पटेल लड़की से प्रेम करता था। दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। घटना के वक्त युवक का भी हाथ जल गया। प्रेमी का कहना है कि चुनरी में आग लगने से युवती झुलसी थी। आग बुझाने का उसने पूरा प्रयास किया।

ये भी पढ़े :

# पुलिसवाले के घर चोरी करने के बाद चोर ने छोड़ा माफीनामा, दोस्त की जान बचानी है, वापस कर देगा चुराया पैसा

# उत्तरप्रदेश : यमुना के तेज बहाव में बहने से तीन बच्चों की हुई मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

# झुंझुनूं : कनपटी पर बंदूक लगाकर भांजे ने किया मामा का अपहरण, अश्लील वीडियो बना करा ब्लैकमेल

# टोंक : पकड़ा गया गो वंश से भरा ट्रक, भूसे की बोरियों के पीछे लदी थीं 35 गायें

# झुंझुनूं : पुरानी हवेली में मिली 7 दिन पहले लापता हुई विवाहिता की लाश, बदबू आने पर हुआ खुलासा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com